Friday, March 15, 2013

WHY WE LOVE BOOKS!


One day a school teacher asked a present day student “tell me the name of your favorite book” and the student replied “Facebook”. Everyone present there laughed on loud (lol), I am not clear whether they laughed on the way the student replied or on the boring concept of books.

I am not going to put-forth the history of books as it can be easily accessed with the help of “Guru-Google” and even a fifth class student can enlist the contemporary importance of books like: “books are our best friends”, “they help us to enhance our vocabulary”, “books help us learn about other cultures and ways of life”, “if you can read you can learn anything”, etc. etc.

The demise of the books has long been predicted. Television was forecast to rip us forcefully away from the novel and computers was forecast to divert us from the encyclopedias and then comes the social media which is supposed to take us away from the diaries but somehow the written word survived – thanks to the cost and sluggish speed of internet and the harmful rays coming out from the television and the computer sets.

After having so many gadgets and apps we are still paralyzed without that small, flat, rigid squares of paper i.e. books, and the reasons are as different as the diversity in nature. It is quite enigmatic to learn that while some of us do not even take the pain to look at those books decorated in the shelf for years, others consider books to be the most important thing on earth. Now the question arises “why do we have different levels of affection for books?” A simple answer again favors the concept of diversity in nature. However, one satisfactory outcome of this discourse is that everyone is somewhat related with the charisma of a book and that is the reason behind its survival in this hi-tech scenario.

To me a book is not only a non-living object but a body which contains the emotions of the writer having soul in the form of texts. A writer becomes so emotionally attached with his book that it can be explained with the following excerpt from a famous writer – “My sole literary ambition is to write one good novel, then retire to my hut in the desert, assume the lotus position, compose my mind and senses, and sink into meditation, contemplating my novel.”

 It takes both time and blood to write a book and it is not that much easy as sometimes percepts us. On a humorous note it has been said “the waste-basket is a writer’s best friend” and it reflects how much work is done before concluding a statement to be the part of a book.





You see! One more thing has been discovered from the above excerpt that “a writer can be a good reader and vice-verse”. Should I scream with “Eureka”? Nope! I know that you already knew that but it was a way to point this everlasting concept of a good reader/writer and if you still don’t like any book then I do have one more proverb for you “if there is a book you really want to read, but it hasn’t been written yet, then you must write it”.

Now, come to the main concept why we love books! And it can be explained with the philosophy of love that why we love anything? Some of the common answers to this poser may be as: we love something when we start attaching that thing with our personal lives; we love something when we feel relaxed and composed in its presence, we love something when we get the unexpected from it, we love something when that thing gives us so many things and in lieu demands nothing, we love something when it wipes our loneliness, we love something when it accompanies us when everybody denies our company, and so on…..

There are many more reasons to have love with the books: how time passes when we are reading together. How books calm us all down, and let us take a break from our active, fast-paced life. Reading is full of adventure. Anything is possible when you read a good book. You can fight the British with Laxmi Bai, sail the Atlantic Ocean with Christopher Columbus, and accompany Mahatma Gandhi on the Salt-March. Books transport us from Here to There …the place we have never been, or the place that only exists when you open a book.

Friday, January 25, 2013

IMPACT OF BRITISH RULE IN INDIA

Impact of British rule upon India and Indians both constitute superior and appealing elements that still in use in present times.

Indian soldiers had joined the East India Company army solely for the reason that they received salary on the first day of every month, very much unlike the Indian emperors and their system of reign.

The very foremost impact of British rule on India was the religious impact, as was established by the missionaries and their establishment of churches in every possible corner of the country. In this regard, the port cities like Kolkata, Mumbai and Chennai gained enough importance, due to their accessibility for navigational purposes.

From every field of living, be it in education, art, architecture, painting, literature, poetry, drama, novels or even Indian religion and philosophy, the whole Indian set-up had suffered a gradual change.

Their significant passionate pastimes, during late 19th and early 20th centuries, appeared to be hunting animals and birds in Indian jungles. As such the population of tigers, lions and elephants slumped down because of indiscriminate hunting.

Amidst all these alarming states and conditions, the imperial rule was compassionate enough to introduce European education in India. This ground-breaking impact of British rule in India truly has benefited India in the long run, carving out a position of India in the world map.

The British had introduced the system of Railways (from Mumbai to Thane at first) in a chain method, with whole of the country staying witness to placing of railway track, railway platforms and railway carriages. Indeed India’s railways, postal services, legal and judicial systems and other government-based services have all been derived primarily from the British administration.

Even though the impact of British rule upon India has mostly been adverse and affected the country negatively, there was still a feeble attempt to maintain equilibrium in Indian society and the country as a whole. 

Saturday, January 5, 2013

कुछ आवारा ख्याल .....

 अक्सर ये सोचता हूँ कि लोग लिखते क्यूँ हैं,  यूँ ही बेवजह या फिर किसी वजह से, कुछ लोग लिखते हैं और बहुत लोग उसे पढ़ते हैं या यूँ कहें बहुत लोग लिखते हैं और कुछ ही उसे पढ़ते हैं, कभी-कभी मुझे लगता है लिखना एक बीमारी है, एक फोड़े की तरह। या फिर एक घाव जो मवाद से भरा हुआ है । जिसका शरीर में  रहना उतना ही खतरनाक है, जितना दर्द उसको फोड़ कर बहा देने में हो सकता है । कभी अगर डायरी में लिखने का मन करता है तो घंटों डायरी के उस खाली पन्ने को निहारता रहता हूँ । फिर मन मार कर कुछ लिखने बैठता हूँ ।

यकीन मानिये तो लिखने की ऐसी कोई महत्वाकांछा नहीं, बस उस पन्ने की पैरलल खिंची लाइनों के बीच अपने मुड़े-तुड़े आवारा ख्यालों का ब्रिज बनाते चलता हूँ । खुद से लड़ता-झगड़ता हुआ हर एक शब्द उन पन्नों पर उतरता जाता है ।  जब दूसरे उन पन्नों को पढ़ते हैं तो उनकी नज़र में, लिखना कुछ शब्दो की खिचड़ी जैसा मालूम होता है, असल में वो एक एहसास की तरह होते हैं । दरअसल, कभी दर्द के कुछ शब्द इन कागजों में उतर जाते हैं । कागज़ बेजान होते हैं लेकिन वो दर्द बेजान नहीं होता ।

उस कागज़ पर मेरी बेबसी छप आई है, एक कायरता, खुद से भागते रहने की पूरी कहानी । जब पाता हूँ अपने आप को उन इंसानों के बीच जो मर्दानगी का मैडल लगाए घूमते  हैं भेड़ियों की तरह, खुद को आग में झोंकने का दिल करता है । ऐसे में कभी गुस्सा भी बहुत आता है । दिल करता है सिगरेट एक बार में ही पी जाऊं, चेन स्मोकर टाईप ।

हर कश के धुंए के साथ अपने गुस्से को भाप बना कर उड़ा दूं । बाहर से ना सही तो कम-से-कम अन्दर से धुआं-धुआं कर दूं अपने शरीर को । कागज़ के पन्ने पर फैले अपने गुस्से के ढेर को चिंदी चिंदी कर हवा में उड़ा  देता हूँ । हवा में उड़ते वो टुकड़े भी जैसे मेरे चेहरे पर ही थू -थू  कर रहे हैं । मैं रुमाल निकाल कर अपना चेहरा पोंछ  लेना  चाहता हूँ, लेकिन वो तो चेहरे से होते हुए मेरे वजूद पर उतर गया है ।

पलट कर घड़ी को  देखता हूँ, रात काफी हो चुकी है । मैं फिर से बीमार-बीमार सा फील कर रहा हूँ । मन के भीतर सौ किलोमीटर की रफ़्तार से चलती हुई अंधड़ में तना - दर - तना उखड़ता जाता हूँ । कमबख्त नींद भी नहीं आती, करवटें पीठ में चुभने लगती हैं । बेबसी से कांपते हुई अपनी आवाज़ को द्रढ़ता की शाल में लपेटकर खूब जोर से चिल्लाने का मन करता है ।

खिड़की से बाहर शहर चमक रहा है, लेकिन अन्दर निपट अँधेरा है । आस - पास माचिस भी नहीं जो आग लगा सकूँ इन कागज़ के पन्नों को ।

Monday, October 8, 2012

कुछ कह नहीं पाया ...

देखो अब भी तो तुम्हे ही चाहता हूँ.....
नहीं कर पाता हूँ तुमसे अलग ...
कौन सा केमिकल बांड है पता नहीं....
जब तुम थीं तब भी अकेला ही था ..
कुछ कह नहीं पाया ...
अब भी अकेला हूँ ..
बहोत कुछ कहना चाहता हूँ ..
कहता भी हूँ ..मगर खुद से ...
घूमता रहता हूँ इस वीराने में प्रेत की तरह ...
सोचता रहता हूँ तुम्हारे बारे में ...
ऐसे ही बीत रही है ज़िन्दगी ..
ये आई तुम्हारी याद और वो सुना मैंने वही गीत ..
हाँ कभी अखबार भी पढ़ लेता हूँ ...
ये राजनीति हुई ..
वो घोटाला हुआ ...क्यूँ हुआ ?...
शायद उन्हें प्रेम करना नहीं आता ...
अब क्रिकेट देख रहा हूँ ....
मगर  सचिन नहीं खेल रहा .....
लो इन पचास प्रपंचों के बाद भी नहीं भूल पाया तुम्हें......

Tuesday, October 18, 2011

यस बॉस

      "बॉस" ..ये नौकरी-पेशा लोगों की एक प्रजाति है ! ठीक उसी तरह जैसे 'बुलडाग' कुत्ते की, 'गुइनिया' सूअर की, 'बुर्रिटो' गधे की, 'अरेबियन' घोड़े की, 'मुआ' उल्लू की, और 'कोलोबस' बन्दर की प्रजातियाँ हैं ! विज्ञान की भाषा में हर एक प्रजाति का अपना अलग गुण होता है - जैसे 'बुलडाग' कुत्तों की पूँछ छोटी होती है, 'गुइनिया' सूअर के थूथुन बड़े होते हैं, इत्यादि, इत्यादि ! ठीक उसी तरह "बॉस" नाम की इस प्रजाति का भी अपना एक अलग गुण है और वो ये की तमाम अवगुण होते हुए भी वो अपने आपको सबसे गुणी मानता है ! वो ऐसा क्यूँ मानता है इस पर मनोविज्ञान के छात्र पी.एच.डी. कर सकते हैं ! 

      एक शोध के बाद ये पाया गया है कि "बॉस" वो होता है जो ऑफिस बिल्कुल ठीक समय पर पहुँचता है जब आप लेट पहुँचते हैं और वो खुद लेट पहुँचता है जब आप ठीक समय पर पहुँचते हैं ! कुल  मिलाकर उसको वरदान है कि वो आपमें कुछ न कुछ कमी अवश्य पा लेगा ! मगर "बॉस" बनना कोई जलेबी खाना नहीं है कि गए, माँगा , और खा लिया ! ये तो अंधे कि वो रेवड़ी है जो अँधा बांटता तो है मगर घूम-घूम कर अपनों में ही ! मतलब साफ़ है, बॉस अमूमन वही बन सकता है जो अमूमन बॉस के घर पैदा होता है ! कभी सुना है ?' कलेक्टर का लड़का चपरासी बना', 'डी.जी.पी. का लड़का हवलदार बना', 'डॉक्टर का लड़का कम्पाउंडर बना', 'इंजीनियर  का लड़का एक सड़क-छाप मेकैनिक बना' 'क्रिकेटर का लड़का तबलची बना', 'सुपरस्टार का लड़का स्टार नहीं बना', 'मंत्री का लड़का आम-आदमी बना', या फिर, 'बिजनेसमैन का लड़का भिखारी बना' ? 

      बॉस की पैदाइश अमूमन किसी मेट्रोपोलिटन सिटी में होती है, जैसे, मुंबई, डेल्ही, बंगलुरु, चेन्नई, इत्यादि-इत्यादि, और वो भी अमूमन किसी एयर-कंडीशन फाइव-स्टार हस्पताल में, जैसे, अपोलो, फोर्टिस, लीलावती, इत्यादि-इत्यादि ! जो छोटे शहर और सरकारी हस्पताल के सरकारी माहौल में पैदा होते हैं, वे सामान्यतः बॉस बनने की काबिलियत खो बैठते हैं ! बॉस का बचपन महंगे खिलौनों में बीतता है, जैसे बार्बी डॉल, विडियो-गेम, प्ले-स्टेशन, इत्यादि-इत्यादि ! जब आम बच्चा (जो आगे चलकर बॉस नहीं बनेगा) नंगे पैर मिट्टी में लोट रहा होता है, तब भविष्य का ये बॉस किसी "प्ले-वे" में गुब्बारे से खेल रहा होता है ! जब आम बच्चा देहात के प्राइमरी में दाखिल होता है, तब भविष्य का ये बॉस कॉन्वेंट में इंट्री मारता है ! जब आम बच्चा खेतों में भैंस चराता है, तब भविष्य का बॉस पल्सर के कान उमेठता है ! 

     खैर, भविष्य का बॉस अब वाकई में बॉस बन चुका है ! अफसर (या बॉस एक ही बात है) बनने के बाद उसमे पहली खूबी तो यह आई कि उसे हिन्दोस्तान अब कुछ ख़ास रास नहीं आने लगा, एक विदेशी दौरा ज़रूरी हो गया ! दूसरी बात यह हुई कि उसे ब्रिज, बिलियर्ड, पूल, गोल्फ, टेबलटेनिस से लेकर हालीवुड कि फिल्मे, ना समझ आने वाली पेंटिंग्स और दूसरी ललित-कलाएं अपने-आप आ गईं, जैसे कि हर अफसर को आ जाती हैं ! तीसरी और सबसे बड़ी खूबी उसमें यह आई कि उसमें अचानक भैंसों, सूअरों, और सांडों की तरह भारी मात्रा में चर्बी का स्टॉक ज़मा हो गया ! 

     यह बॉस एक सरकारी अफसर है, वह खुद घूस के दलदल में लोटता है, मगर नई-भर्तियों को कर्रप्सन से दूर रहने की सलाह गला फाड़ कर देता है ! जब कभी उसे टाइम पास करना होता है वो अपने से नीचे काम करने वालों के यहाँ दबिश देता रहता है (ताकि उन्हें एहसास रहे की वो नीचे हैं और बॉस ऊपर) ! एक दिन वो नगर-निगम के दफ्तर का आकस्मिक दौरा करने निकल पड़ता है साथ में सरकारी फोटोग्राफर और गैर सरकारी होने के बावजूद दो ज़िम्मेदार पत्रकार ! 

      दफ्तर पहुँचते ही उन्हें एक इंजीनियर, दो उप और तीन सहायक नगर अधिकारी गैरहाजिर मिलते हैं ! वे उनकी मुअत्तली का हुक्म देते हैं ! एक छोटे मुलाजिम को शीतल पेय लाने का हुक्म देकर वो धस से सोफे पर पसर जाते हैं ! तभी हंफनाता हुआ सूबे का छोटा अधिकारी बॉस के सामने पेश होता है ! कोक की एक सिप लेकर बॉस उस पर गुर्राते हैं - "यहाँ कोई डिसिप्लिन नहीं है ! आपका काम बिल्कुल रद्दी है ! पूरा शहर सड़ांध और गन्दगी से बजबजा रहा है, घूरा बन गया है !" छोटा अफसर और छोटा मुलाजिम दोनों अपने दोनों कानों से बड़े अफसर की दुत्कार एक असांयट की तरह सुनते हैं !  

                                                                                                                    
     गैरहाजिर मुलाज़िमों की तफ्तीस के दौरान बॉस को पता चलता है कि एक मुलाजिम किसी दूसरे बॉस कि बीवी को ड्राइविंग सिखाने गया है ! बॉस फ़ौरन उसको दफ्तर में बुलवाते है और उससे ड्राइविंग लाइसेंस की मांग करते हैं ! मगर मुलाजिम के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलता है ! बॉस अब अफसराना अंदाज़ में पूंछता है, "यानी कि खुद गाडी चलाने कि ज़रा भी तमीज नहीं और दूसरों को आप गाडी चलाना सिखा रहे हैं ?" 

      "बेशक ज़नाब, आपने दुरुस्त फ़रमाया, " मुलाजिम थोड़ी बदतमीजी से बोला, पर इससे आपको हैरत क्यूँ हो रही है ? ऐसा तो आजकल सारे देश में हो रहा है ! खुद अपने को देखिए, आप अंग्रेजी में एम.ए. हैं पर मोटरों के महकमे में अफसर बन गए हैं ! मैं एक करोडपति को जानता हूँ ! वह कुछ गुप्त रोगों से पीड़ित था ! चिकित्साशास्त्र से उसका कुल मिलाकर यही रिश्ता था ! वह अब एक प्राइवेट मेडिकल कालेज का एम.डी. है ! मैं एक ऐसे शख्स को भी जानता हूँ जो एक चुंगी-चौकी पर पर्ची काटता था ! यानी उसके सारे जीवन का कुल यही अनुभव था कि किस तरह सड़क के आर-पार शहतीर खींच कर सामने आती गाडी को रोक लिया जाए ! आज वह एक राज्य में गृहमंत्री है और पुलिस कप्तानों को कानून और व्यवस्था के दांव-पेंच सिखाता है ! सिर्फ भैंस चराकर आजकल मुख्यमंत्री बन जाते हैं, और मुँह खोलकर 'भक' से जैसे ही कोई आवाज़ निकालते हैं वही उनकी नीति बन जाता है ! उन्हें भरोसा है और इस बात कि अकड़ भी, कि जो भैंस चरा सकता है वह राज्य के आठ-दस करोड़ इंसानों को भी चरा सकता है क्योंकि उधर भैंसें हैं और इधर भेंडें हैं ! और आप उन्हें भी जानते हैं जिन्होंने विधाइकी तो दूर, कभी ग्राम-सभा का इलेक्शन तक नहीं लड़ा और वे अचानक देश के प्रधानमंत्री बन बैठे ! आप भला मुझी से गाडी चलाने का लाइसेंस क्यों मांग रहे हैं ? यहाँ से दिल्ली तक जाकर कहीं भी चेक कर लीजिए , प्रजातंत्र कि गाडी चलाने वाले और उस्ताद बनकर उन्हें सिखानेवाले आपको जो भी मिलेंगे, मुझसे कतई बेहतर नहीं होंगे !

     ज़िम्मेदार पत्रकार इसे नोट करने लगते हैं, तभी दरवाज़े से कॉफी और काजू का प्रवेश होता है !


      




Thursday, October 13, 2011

छात्र बनाम अनुशासनहीनता.....

      छोटी कछाओं में मुझे सिखाया गया था की प्रत्येक निबंध की शुरुआत परिभाषा से करनी चाहिए; जैसे गाय का निबंध लिखना हो तो शुरू इस सवाल से करना चाहिए कि गाय किस चिड़िया का नाम है ? उसी तरह इस छोटे से निबंध की शुरुआत इस सवाल से हो सकती है कि छात्रों कि अनुशासनहीनता है क्या चीज़ ?

      इतना तय है कि क्लास में न आना, फीस न देना, अध्यापकों से अबे-तबे करना, किताबों को कभी न देखना, सहपाठिनी छात्राओं को लगातार देखते रहना, ऊलज़लूल कपडे पहनना, उससे भी ज्यादा उलज़लूल बोली बोलना - यह सब अनुशासनहीनता नहीं है; यह सब तो बिंदास मोडर्न ट्रेंड है; कम-से-कम इन्हें लेकर छात्रों को अनुशासनहीन नहीं कहा जा सकता ! वैसे ही, दारू पीकर झगडा करना, रेल में बिना टिकट चलना, रेड लाइट पे भी न रुकना, जिस फिल्म को देखकर आना खुद को उसी फिल्म का हीरो समझना, राह चलती बालाओं को अपनी हिरोइन समझना - यह सब भी अनुशासनहीनता में नहीं आता ! दरअसल, अगर कल के गुजरात और आज के बिहार कि हालत पर गौर करें तो स्पष्ट हो जाएगा कि छात्रों की अनुशासनहीनता सिर्फ सड़क पर जुलूस निकालने, हड़ताल करने, बसें जलाने, गोली खाने, जेल जाने, यानी सौ बात की एक बात - पालिटिक्स भिड़ाने में है !

      सवाल यह है : इस समय यानी जब अन्ना हजारे सभी का सर्वोदय कर रहे हैं, छात्रों कि इस अनुशासनहीनता को रोका कैसे जाए ?

      अनुशासनहीनता का उपर्युक्त अर्थ जान लेने के बाद उसका हल आसानी से निकाला जा सकता है ! सबसे सीधा रास्ता तो ये है कि पालिटिक्स ही ख़त्म कर दी जाए - न रहे बांस, न बजे बांसुरी ! पर पालिटिक्स ख़त्म हो जाने से ग्राम स्तर से अखिल भारतीय स्तर तक के लाखों राजनीतिक नेता बेकार हो जाएंगे और इतना बड़ा 'ले-आफ' होने से बेरोज़गारी कि समस्या और भी विकराल हो जाएगी ! इसलिए पालिटिक्स अच्छी हो या बुरी, बेरोज़गारी को दूर रखने के लिए पालिटिक्स को कायम रखना ही पड़ेगा !

      दूसरा उपाय यह है कि स्कूलों, कालेजों, और विश्वविद्यालयों को ख़त्म कर दिया जाए ! न रहे छात्र और न रहे उनकी अनुशासनहीनता ! पर इससे भी यह नुकसान होगा कि लाखों अध्यापक बेरोजगार हो जाएंगे ! आज की शिछा-संस्थाएं छात्रों के लिए भले ही बेकार हों, अध्यापकों की रोज़ी के लिए उनका कायम रहना लाज़मी है !

      तीसरा उपाय यह है कि कालेज ख़त्म न हो सकें तो छात्रों कि परीछाएं ख़त्म कर दी जायें, क्योंकि 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों कि शुरुआत अब प्रायः परीछा-कछ से ही होती है ! पर परचा बनाने वालों, परीछा के निरीछकों, अधीछकों, पर्यवेछकों, और कॉपी जांचने वालों, नंबर जोड़ने वालों, जोड़ कि चेकिंग करने वालों, यानी परीछा से पैसा पैदा करने वालों कि संख्या भी लाखों में है और अगर परीछाएं ख़त्म हो गईं तो उनकी जीविका का एक साधन भी ख़त्म हो जाएगा; यानी आज कि परीछाएं छात्रों के लिए भले ही बेकार हों, मास्टरों के लिए बड़े ही काम क़ी हैं !

      तब सवाल उठता है कि पालिटिक्स को मिटाए बिना, शिछा-संस्थाओं को मिटाए बिना, परीछाओं को मिटाए बिना छात्रों की अनुशासनहीनता कैसे मिटाई जा सकती है ? 

     फ़ॉर्मूले की तरह, निम्नलिखित नुस्खों की आजमाइश की जानी चाहिए :

     (१). राजनीति के दलदल में वह खुद बेशक लोट रहा हो, पर प्रत्येक राजनीतिक नेता बार-बार यही चीखता रहे कि छात्रों को राजनीति से दूर रहना चाहिए !

     (२) सामाजिक जीवन कि गुत्थियों और देश कि समकालीन समस्याओं के साहित्य पर रोक लगा दी जानी चाहिए ! उसकी जगह 'यूथ टाइम्स', 'माधुरी', 'फेमिना' 'फिल्मफेअर', 'कांफिडेंशिअल एडवाईजर' जैसी पत्र-पत्रिकाओं को रियायती दरों पर छात्रों में बेंचा जाए और स्कूल-कालेजों में मुफ्त बंटवाया जाए !

     (३) 'आरक्षण', 'स्वदेश', 'गाँधी' ...जैसी फिल्मों को प्रतिबंधित कर के 'गर्म हवा' 'डेल्ही-बेल्ली', ...जैसी फिल्मों को कलात्मक घोषित किया जाए, उन्हें मनोरंजन कर से मुक्त किया जाए और प्रोडूसरों तथा डायरेक्टरों में गन्दी फिल्मे बनाने की वार्षिक प्रतियोगिता चलाई जाए !

     (४) किताबें बहुत महँगी हों और शराब बहुत सस्ती हो ! नशीली दवाओं का खुले-आम गुप्त प्रचार किया जाए!

     (५) विश्वविद्यालय में प्रजातंत्र के सिधांत, घाटे की अर्थव्यवस्था, मुद्रास्फीति आदि विषयों को छोड़ कर बराबर ऐसे सेमिनार होते रहे जिनका विषय हो 'सिनेमा में चुम्बन दिखाया जाए या नहीं' अथवा 'पत्नी के साथ एक प्रेयसी रखना तंदुरुस्ती के लिए लाभकर है या हानिकारक ?

      (६) फिल्मों और विज्ञापनों के मार्फ़त बड़े-बड़े बालों, उलटे-सीधे फैशनों, बेहूदा तौर-तरीकों को प्रोत्साहित किया जाए !

      (७) होटलों, मिठाई की दुकानों, कहवाघरों और शराबखानों पर उन्हें निरंतर उधार लेने की सुविधा दी जाती रहे !

      (८) बुधजीवियों, सीनिअर प्रोफेसरों, वैज्ञानिकों के अलावा सेक्स-बम राखी सावंत, करीना कपूर, कटरीना कैफ या रणबीर कपूर, इमरान खान और शाहरुख़ खान जैसे अभिनेताओं को विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर बनाने का मौका दिया जाए !

     (९) संछेप में, छात्र अपनी आधे से ज्यादा उम्र सिर्फ ऊलज़लूल ढंग से बाल बढ़ाने, ऊलज़लूल फिल्में देखने, बेहूदा पत्रिकाएँ पढ़ने, एक-दूसरे पर खीझने, चीखने-चिल्लाने, गुर्राने, सस्ता नशा करने और हर जगह से अपने को बर्बाद करने में बिताते रहें !

     अब आप यह देखिए कि ये सुझाव तो मैं आज दे रहा हूँ पर अपने देश में ऐसे सूझ-बूझ वाले कई लोग हैं जो इनमे से अपने आप कई सुझावों पर बहुत पहले से ही अमल करते आ रहे हैं !
     

       

Tuesday, September 27, 2011

सफ़ेद कालर, गंदे कालर, इत्यादि-इत्यादि...

     सफ़ेद कालर के विद्रोह, यानी मिडिल क्लास मिलिटेंसी की प्रेरक शक्तियां, महँगाई और मुद्रास्फीति (price inflation ) ही नहीं हैं ! उनके पीछे व्यक्तिगत कुकर्म और सुविधाजनक पदार्थों को खरीदने की स्पर्धा भी है - जो सफ़ेद कालर (middle class family ) को अंधाधुंध खर्च करने और पैसे की कमी पर लगातार रोने को बाध्य करती हैं !

      मान लीजिए की आप विदेशी हैं (ऐसा मान लेना मुश्किल नहीं है क्योंकि ज़्यादातर मिडिल क्लास प्रायः अपने को विदेशी ही मानता है) और भारत में नए-नए आए हैं, और किसी पाँच-सितारा होटल के लाउंज में बैठकर "इलसट्रेटेड वीकली" या "फेमिना" जैसी कोई पत्रिका पलट रहे हैं ! उस समय इन पत्रिकाओं के चमकीले पन्नों को देखकर आप यही समझेंगे की :

        भारत से गरीबी मिट गयी है, भारत आज फिर से सोने की चिड़िया बन गया है ! यहाँ नारियों के लिए काफी कुछ किया गया है जैसे- "madame " के शोरूम, "लक्मे" के प्रोडक्ट्स, "spa " के हर प्रमुख शहरों में सेंटर, टॉमी हिल्फैगेर की जींस, प्लेबोय के बैग , इत्यादि-इत्यादि ! वहीँ मर्दों की ओर भी ध्यान दिया गया है और इसमें सबसे ऊपर है "ख़ास मर्दों वाली क्रीम" ! मर्दों की अन्य ज़रूरतें भी मुहय्या कराई गईं हैं जैसे- नाईक और अड़ीडास के जूते (वूडलैंड के भी), अरमानी के सूरज-विरोधी चश्मे, राडो की घड़ी, jockey की चड्ढी, डीजल (पेट्रोल पम्प वाला नहीं) की बनियान, इत्यादि-इत्यादि !

     पुरुष और महिला -दोनों के खाद्य पदार्थ भी अव्वल दर्जे के उपलब्ध हैं जैसे- चीज़ वाला पिज्जा, हैमबर्गर, के.एफ.सी. के चिकन, बरिस्ता की कॉफी, ब्लैक डॉग (जिसे पीकर कुत्ता भी शेर बन जाता है), इत्यादि-इत्यादि !

      अगर आप असली मिडिल क्लास व्यक्ति हैं तो यही सब खरीदिये, यही सब खाइए, भिखारी को मेहनत की नसीहत दीजिये, गर्लफ्रेंड के साथ पी.वी.आर. में डेल्ही-बेल्ली देखिये, बढती महंगाई पर बवाल मचाइए, इत्यादि-इत्यादि !

     ठीक ऐसी ही कुछ आवश्यकताएं गंदे कालर (गरीब) वालों की भी पूरी की गई हैं जैसे- यू.आई.डी कार्ड (जो पता नहीं क्या चमत्कार करने वाला है), मनरेगा (100 दिन काम करो 265 दिन दिहाड़ी के लिए चप्पल घिसो), 6  से 14 साल तक के बच्चों को मुफ्त शिक्छा (उसके बाद पढ़े-लिखे अनपढ़ बनो) , बिलो पावर्टी लाइन का कार्ड, इत्यादि-इत्यादि !